
रतलाम । दीपावली के पावन पर्व पर नगर के प्रमुख महालक्ष्मी मंदिरों व शहर के मध्य दीपावली पर सबसे अधिक संख्या में आने वाले दर्शनार्थियों में माणक चौक के अन्य मंदिरों पर भी वहां पर लगे हुए आरती में काम आने वाले व पूजा में काम आने वाले घड़ी घंटा ,आरती, सिहासन का नवीनीकरण पालिश के माध्यम से किया गया । वह आवश्यकता अनुसार सभी महालक्ष्मी मंदिर व अन्य मंदिरों पर बाहर से दर्शनार्थियों को सुंदर दर्शन हो सके इसके लिए स्पॉटलाइट लगाई गई। इस कार्य में रतलाम नगर के सामाजिक व धार्मिक कार्यों में जुड़े अग्रिम परिवार वाघेला परिवार द्वारा मंदिरों को मनमोहक बनाने का प्रयास किया गया। दिनेश वाघेला ने बताया कि इस कार्य में मुख्य मंदिर माणक चौक स्थित श्री महालक्ष्मी मंदिर, कालिका माता प्रांगण श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, श्रीमाली समाज द्वारा संचालित महल वाड़ा के पास श्री लक्ष्मी मंदिर, श्रीमाली वास स्थित श्री लक्ष्मी मंदिर व दो मुखी बावड़ी स्थित दंडी स्वामी मठ प्रांगण में लक्ष्मी मंदिर व अन्य मंदिरों में माणक चौक स्थित श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर माणक चौक स्थित श्री सत्यनारायण भगवान का बड़ा मंदिर पर आवश्यकतानुसार स्थाई रूप से नई स्पॉटलाइट व पित्तल से बने सभी प्रकार के पूजन पात्रों को पालिश के द्वारा सुंदर सोने सी चमक लाई गई जिसमें दर्शनार्थियों को वहां पहुंचने पर एक अनोखे आनंद की अनुभूति होगी। आज माणक चौक स्थित लक्ष्मी जी के मंदिर पर पॉलिश द्वारा नवीनीकरण किए गए। सभी घड़ी घंटाल व स्पॉटलाइट लगाई गई अन्य पूजन व आरती में प्रतिदिन प्रयोग में आने वाली सभी वस्तुएं मंदिर के प्रमुख पुजारी संजय पुजारी को दी गई। आज के इस आयोजन में दिनेश वाघेला, बाबूलाल जी सिसोदिया, हरेंद्र सिंह वाघेला, गोविंद सिंह जी शेखावत, राहुल निलेश वाघेला, मधुर पुजारी, यशवीर सिंह वाघेला, श्रीमती श्यामा वाघेला ,श्रीमती गीतिका वाघेला, श्रीमती शकुंतला सिसोदिया, श्रीमती नीतू वाघेला व अन्य सदस्य गण उपस्थित l