रतलाम । मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ एवं संयुक्त कर्मचारी संघर्ष समिति सहित 40 से अधिक कर्मचारी संगठनों ने कामरेड श्याम टेकवानी को आदरांजलि अर्पित की। रतलाम जिले की कर्मचारी जगत में भीष्म पितामह जाने वाले कर्मचारी नेता श्याम टेकवानी के निधन पर आयोजित आदरांजली कार्यक्रम मे जिले के कई कर्मचारी संगठन ,सामाजिक संगठन, राजनीतिक संगठन के प्रतिनिधियों ने विनम्र श्रद्धांजलि देकर श्याम टेकवानी के जीवन पर प्रकाश डाला। श्रद्धांजलि देने वालों ने दिवंगत नेता को कर्मचारियों का मसीहा बताते हुए उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला। जिसमें सर्व श्री तेजपाल सिंह राणावत ,प्रमोद पाठक ,सुरेश जोशी ,सर्वेश माथुर, नरेंद्र सिंह चौहान ,ध्रुव लाल निनामा ,लक्ष्मी नारायण पाटीदार ,चंद्रशेखर लश्करी, दिनेश पांचाल ,मनोज जैन, कीर्ति शर्मा, विष्णु बैरागी ,शंभूलाल बघाड़ा ,आर एन केरावत ,शरद शुक्ला ,दीपक सुराणा, सुरेश जोशी ,श्रीमती आराधना निगुड़कर ,दिनेश शर्मा ,बृजलाल बोरिया ,कमलेश पापरीवाल, भूपेंद्र सिंह ,पदम सिंह ,डॉ शिरीष मेहरा, डॉ मुनींद्र दुबे ,गोपाल बोरिया, भंवर लाल चौधरी ,मनोहर राजावत , सत्यनारायण सिंह सोढा,अरविंद्र सोनी, संतोष खलदकर ,नरेंद्र टाक ,दीपक छपरी ,गोपाल जी पंच ,दिलीप पवार ,नारायण उपाध्याय ,एचएन जोशी ,जगदीश सूर्यवंशी ,रूद्र वीर सिंह, प्रमोद बोरा ,विश्व बंधु जोशी ,अरविंद सोनी ,ओमप्रकाश टाक, स्वतंत्र सोत्रीय, आई.एल.पुरोहित, गोविंद द डिग ,जितेंद्र वाजपेई, अभिषेक दुबे ,अरुण शर्मा ,चरण सिंह यादव सहित 40 से अधिक संगठनों के पदाधिकारियों ने श्रद्धा सुमन अर्पित की। शोक सभा की अध्यक्षता वरिष्ठ कर्मचारी नेता सुरेंद्र छाजेड़ द्वारा की गई। शोक सभा का संचालन बारोट ने किया तथा आभार प्रदर्शन तेजपाल सिंह राणावत ने किया।