गरीब बस्ती में दीपोत्सव का उल्लास

रतलाम । दिपावली के पावन पर्व पर लियो क्लब रतलाम एक्टिव के युवाओं द्वारा ईश्वर नगर गरीब बस्ती में जाकर उनके मध्य त्योहारों की खुशियों को साझा किया गया ।
क्लब अध्यक्ष राज पोरवाल ने बताया की हर चेहरे पर त्यौहार की खुशियां छाए इसी बात को ध्यान में रखते हुए लियो क्लब के युवा साथियों ने किट वितरित की जिसमें मिठाई, नमकीन, दीपक, तेल, बाती आदि रखी गई थी। किट पाते ही बच्चों बूढों के चेहरे खिल उठे ।
इस अवसर पर लायन्स क्लब झोन चेयरपर्सन अलका पोरवाल एक्टिव के अध्यक्ष अजय जैन, सचिव लोकेश ओसतवाल, सीमा जैन, लियो कोषाध्यक्ष मोहित नाथानी, भव्य जैन, भव्य मोदी, यश जैन, रोषित, गौतम जैन, नीरज लुनावत, आदर्श जैन भी उपस्थित थे। इस अवसर पर लॉयन्स क्लब एक्टिव द्वारा जरूरतमन्दो को कम्बल भी वितरित किये गए ।

Play sound