वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों के साथ मनाई गई दीपावली

रतलाम । दीपावली के पावन पर्व पर वृद्धाश्रम में वृद्ध जनों के साथ मनाई गई दीपावली प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी वाघेला गोसेवा जीव दया समिति द्वारा करने दीपावली के उपलक्ष्य में अलग-अलग आयोजन किए गए। जिसमें सुबह पक्षियों को उनकी पसंद की सेव व मीठी लुगदी खिलाई गई। नगर की प्रमुख गौशालाओं में खेतलपुर श्री गोपाल गौशाला, जैन दिवाकर गौशाला सागोद रोड पर दीपावली के उपलक्ष्य में 500 गौ माताओं को हरे चारे का गो भोजन कराया गया। ग्रुप के प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि नगर के प्रमुख वृद्ध आश्रमों में जिसमें निर्मला भवन वृद्धाश्रम काटजू नगर, त्रिवेणी स्थित बद्री नारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित अन्य क्षेत्र व हमारा मुख्य आयोजन अन्नपूर्णा वृद्ध आश्रम सिलावटो के वास लक्कड़पीठा में रखा गया था। आज के इस आयोजन के मुख्य अतिथि त्रिवेंद्रम पुरम के स्वामी श्री आत्मानंद जी सरस्वती के सानिध्य में रखा गया। स्वामी जी का फूल मालाओं से स्वागत दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, गोविंद सिंह शेखावत, महावीर सिंह शक्तावत ने किया । उसके पश्चात हमारी समिति के प्रमुख सदस्य अपने परिवार के साथ वृद्धाश्रम में वृद्धजनों के साथ दीपावली उत्सव मनाया गया। सभी ने मिलकर पटाखे फोड़कर व वृद्ध जनों को मिठाई खिलाकर यह उत्सव मनाया गया उसके पश्चात नगर के सभी वृद्ध आश्रमों में भोजन प्रसादी करवाई गई। आज के आयोजन में हमारे समिति के प्रमुख सदस्यों द्वारा वहां सेवा दी गई इनमें प्रमुख रूप से गोपाल कृष्ण मेहता, कैलाश सोमानी, राजकुमार पंजाबी, रामचंद्र भाटी, प्रकाश, श्लोक, यशवीर सिंह वाघेला, धर्मेंद्र जाट ,ईश्वर बोराणा,विकास छाजेड़, गोपाल राठी, उत्सव जाट ,तरुण प्रजापति, मनोज प्रजापति, हमारी महिला मंडल में प्रमुख रूप से सेवा में श्रीमती श्यामा वाघेला, श्रीमती शकुंतला सिसोदिया, श्रीमती आशा भट्ट, श्रीमती सुधा जैन ,विमला रानी पंजाबी अन्य सदस्यों ने वहां अपनी सेवाएं दी। यह जानकारी दिनेश वाघेला ने दी।

Play sound