मन्दसौर | कलेक्टर श्री मनोज पुष्प एवं पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ चौधरी द्वारा चंबल धतुरिया पुल एवं सीतामऊ रेस्ट हाउस का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। चंबल पुल का कलेक्टर द्वारा सुरक्षा की दृष्टि से अवलोकन किया गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए। पुलिस अधीक्षक द्वारा पुल के पास चौकी बनाने के निर्देश दिए ताकि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो। सीतामऊ रेस्ट हाउस से संबंधित निर्देश देते हुए कहा कि रेस्ट हाउस का काम जल्द से जल्द पूर्ण होना चाहिए। अनावश्यक देरी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही स्ट्रांग रूम का भी निरीक्षण किया तथा निर्वाचन के दौरान सामग्री वितरण की क्या स्थिति है। इसके संबंध में भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री बी एल कोचले, सीतामऊ एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।