अध्यक्ष ललित पटवा, महामंत्री विनोद बाफना, कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया चुने गए
तलाम । श्री वर्धमान स्थाकनवासी जैन नीमचौक श्रीसंघ के नवीन कार्यकारिणी के चुनाव सम्पन्न हुए । श्री वर्धमान स्थाकनवासी जैन नीमचौक श्रीसंघ के चुनाव में अध्यक्ष ललित पटवा, महामंत्री विनोद बाफना एवं कोषाध्यक्ष अमृत कटारिया चुने गए । साथ ही कार्यकारिणी में शेष पदों पर जल्द ही नियुक्तियाँ की जावेगी । इस अवसर पर उपस्थित समाजजनों द्वारा उन्हें बधाईयाँ दी । नीमचौक श्रीसंघ के नवीन कार्यकारिणी के गठन पर होने पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी गई साथ ही आशा व्यक्त की है कि रतलाम श्री संघ पूरे भारतवर्ष में नई ऊंचाइयों हासिल करें यही मंगल कामना है।