रतलाम । कतर के दोहा में आयोजित फीफा वर्ल्ड कप के बॉलीवुड संगीत समारोह में प्रसिद्ध संगीतकार सिद्धार्थ काश्यप अपनी म्यूजिशियन टीम बैंड परफेक्ट अमल्गेशन के साथ प्रस्तुति देने के बाद सोमवार की सुबह रतलाम पहुंचेंगे। संगीतकार श्री काश्यप ने 4 नवम्बर को दोहा में भारतीय एवं पाश्चात्य वाद्य यंत्रांे के फ्युजन के साथ अभिनव प्रस्तुतियां दी थी। पहली बार रतलाम के एक युवा संगीतकार ने दुनिया के सबसे बड़े मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है। इससे रतलाम को नई पहचान मिली हैं।