रतलाम । वर्तमान में रतलाम शहर के नागरिक नगर निगम प्रशासन के अधिकारियों की निष्क्रियता की वजह से नारकीय जीवन जीने को मजबूर हो रहे हैं। उक्त आरोप शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष महेंद्र कटारिया ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से लगाया है! श्री कटारिया ने बताया विगत 3 वर्षों से मोहल्लों में सीवर लाइन के नाम से खुदाई की जा रही है!वर्तमान में पूरे शहर में सीवर लाइन के गड्ढे खुदे पड़े हैं! जिन पर अनुबंध अनुसार उस पर नई सड़क ठेकेदार द्वारा बनाई जानी थी परंतु नगर निगम के अधिकारियों की लापरवाही से सीवर लाइन डालने के बाद मिट्टी डालकर काम की इतिश्री कर ली गई जिसके परिणाम स्वरूप एक ही बरसात में पूरा शहर कीचड़ और गड्ढों में तब्दील हो गया है! कोई जवाबदार अधिकारी इस पर बात करने को तैयार नहीं है! बारिश आ चुकी है अभी तक वार्डों में मोरम एवं चूरी की व्यवस्था नहीं की गई है! नगर निगम द्वारा जलकर पर पेनल्टी ना लेने का आश्वासन देने के बावजूद पेनल्टी वसूली की जा रही है! जबकि उसमें पूरी गलती नगर निगम की थी! जो नागरिक लॉकडाउन एवं कंटेनमेंट क्षेत्र की वजह से बिल ना भर पाए हैं उनसे भी वसूली की जा रही है! बारिश आने तक शहर के नालों की सफाई नहीं हुई है! इन सभी समस्याओं का निराकरण शीघ्र नहीं होता है तो जिला कांग्रेस कमेटी शहर एवं सभी मोर्चा संगठन एवं पदाधिकारी गण आंदोलन करेंगे।