मछुआरा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की घोषणा

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक श्री सचिन कहार ने प्रदेश संयोजक श्री बाबुलाल चौहान (भोई) के निर्देश पर प्रकोष्ठ के जिला पदाधिकारियों की नियुक्ति की है।
यह नियुक्तियां सांसद श्री गुमानसिंह डामोर, श्री सुधीर गुप्ता, श्री अनिल फिरोजिया, विधायक श्री चेतन्य काश्यप , डॉ.राजेन्द्र पांण्डे, श्री दिलीप मकवाना, जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा की सहमति से की गई है।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि मछुआरा प्रकोष्ठ में शंकर चौहान, राम भोई, गोपाल कहार, मदन चौहान, विजय बाथम, पूनमचंद, गौतम कहार, दौलत राम, लक्ष्मी नारायण चौहान, को जिला सह-संयोजक बनाया गया है। राकेश सुखला कार्यालय मंत्री, राकेश कहार सोशल मीडिया प्रभारी, सुरेश कहार शबरी मंडल, धन्नालाल ताल मंडल, विजय कहार सूरजमल जैन मंडल को मंडल संयोजक नियुक्त किये गये है।