जावरा । दिनांक 20.11.2022 को जावरा पुलिस द्वारा होटल, लाज, धर्मशाला की चैकिंग के दौरान बस स्टैंड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को बेग में कुछ छुपाकर ले जाते देखा। जो उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा । जिसका नाम पता पुछते उसने अपना नाम अमरसिंह पिता लालु पगी जाति भील उम्र 47 साल निवासी रूगनाथपुरा का रहने वाला बताया जो एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए उक्त व्यक्ति के कब्जे के बैग की तलाशी लेते हुए बैग में डोडाचुरा मिला । जो विधिवत पहचान व तौल के पश्चात आरोपी के कब्जे से 7.5 किलोग्राम डोडाचुरा जब्त किया व आरोपी अमरसिंह को गिरफ्तार किया । बाद थाना जावरा शहर पर अपराध क्रंमाक 396/22 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया। प्रकरण में आरोपी अमरसिंह से पूछताछ व डोडाचुरा के सम्बंध में तस्दीक हेतु आरोपी का दो दिवस का पुलिस रिमांड लिया गया है । जो जांच हेतु टीम भेजी जावेगी ।