महापौर श्री पटेल द्वारा हनुमान ताल का निरीक्षण

रतलाम । हनुमान ताल में गन्दा पानी मिलने की जानकारी प्राप्त होने पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने हनुमान ताल का निरीक्षण क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती निशा सोमानी व पूर्व पार्षद श्री पवन सोमानी के साथ किया।
महापौर श्री पटेल ने हनुमान ताल का निरीक्षण कर बताया कि तालाब में गन्दा पानी मिलने की जानकारी प्राप्त हुई है तालाब में गन्दा पानी ना मिले इस हेतु गन्दे पानी को डायवर्ट किया जायेगा साथ ही तालाब के वेस्ट वेयर में का भी सुधार किया जायेगा। उन्होने इस अवसर पर बताया कि हनुमान ताल का ओर अधिक सौन्दर्यीकरण किया जायेगा।
इस अवसर पर उन्होने शक्ति नगर में सीवरेज हाउस कनेक्शन कार्य का निरीक्षण कर कार्य गुणवत्ता पूर्ण करने के निर्देश संबंधित को दिये।