रतलाम/ उज्जैन । अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वातंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर ऐसे क्रांतिकारी थे जिन्होंने ग़ुलाम भारत में जन्म लेकर सम्पन्न शक्तिशाली हिंदू राष्ट्र के स्वप्न की पोषित किया था मंद बुद्धि राहुल गाँधी जिसे इतिहास नहीं मालूम वह लगातार राजनैतिक लोभ के वशिभूत होकर सावरकर जी पर आधार हीन टिप्पणी कर रहे है जो उचित नहीं है ।
अखिल भारत हिंदू महासभा के राष्ट्रीय महासचिव देवेन्द्र पाण्डेय ने राहुल गाँधी को चेतावनी देते हुए कहा की राहुल अपनी राजनैतिक प्रतिद्वंदता आरएसएस और बीजेपी से पूरी करे डीएनए,आरएसएस और बीजेपी का बदला है अखिल भारत हिंदू महासभा आज भी अपने सिद्धांतो पर अडिग है । यदि सावरकर जी के प्रति बीजेपी के प्रेम होता तो आज पूरी बीजेपी सावरकर जी के सम्मान में सड़क पर होती ।
देवेन्द्र पाण्डेय ने स्पस्ट भाषा में कहा की सावरकर जी का सम्बंध बीजेपी से कभी नहीं था, इस लिए बीजेपी के ऊपर आरोपों का आधार सावरकर नहीं होना चाहिए । अख़िक भारत हिंदू महासभा के द्वारा राहुल गांधी की यात्रा का जगह जगह विरोध किया गया उसका कारण यही है की राहुल गाँधी बीजेपी के नाम पर अखिल भारत हिंदू महासभा पर निशाना साध रहे है जो कदापि उचित नहीं है ।देवेन्द्र पाण्डेय ने कहा की सम्पूर्ण गाँधी एंड गाँधी कम्पनी को मैं खुला चेलेंज देता हूँ की किसी भी गाँधी के चरित्य की सावरकर जी से तुलना हेतु जब जहां जैसे खुला और प्रामाणिक संवाद करना चाहते हो हम तयार है राहुल गाँधी में यदि हिम्मत है तो इस चेलेंज को स्वीकार करे ।
देवेन्द्र पाण्डेय ने कहा की गाँधी एंड गाँधी कम्पनी के दिल और दिमाग़ में यदि सावरकर जी है तो उन्हें महान देशभक्त नथुराम विनायक गोडसे का स्मरण भी रखना चाहिए जिन्होंने भारत की अखंडता के लिए गाँधी का वध किया और अपना बलिदान दिया , राहुल को इतिहास पढ़ना चाहिए और बचकाने वायनो से वाचना चाहिए ।सावरकर और गोडसे को समझना उनकी अल्प बुद्धि के बस की बात नहीं है ।