मध्यभारत संभाग (प्रांतीय) स्तरीय बालक-बालिका की खेलकुद प्रतियोगिता में 3 बच्चों ने अपना प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरस्कृत हुए

रतलाम 28 नवम्बर 2022। 26 एवं 27 नवम्बर को होने वाली एकल अभियान अभ्युदय युथ क्लब द्वारा आयोजित मध्यभारत संभाग (प्रांतीय) स्तरीय बालक-बालिका की खेलकुद प्रतियोगिता में भाग लेने ग्वालियर में 33 बच्चो को ले जाया गया। खेल में कबड्डी, कुश्ती, दौड़, लम्बीकूद, ऊचीकूद आदि प्रतियोगिता हुई। जिसमें 3 बच्चों ने अपना प्रथम स्थान प्राप्त कर पुरस्कृत हुए। साथ ही कई बच्चे द्वितीय व तृतीय स्थान पाकर पुरस्कृत हुए। 28 नवम्बर को रतलाम उनका आगमन हुआ। साथ में अंचल के पूर्णकालिक कार्यकर्ता रमेश डोडियार, अमृत परिहार, संजय बामनिया गए थे। आने पर उनका स्टेशन पर स्वागत किया गया। स्वागत करने वालो में सुरेन्द्र सुरेका, विरेन्द्र वाफगांवकर, एकल विद्यालय अभियान अंचल अध्यक्ष विनोद मूणत, संरक्षक मनोहर पोरवाल, सचिव अनिल पोरवाल, बालकृष्ण माहेश्वरी, आशीष मेहता, राकेश नागर, पार्षद रामु डाबी, योगेश पापटवाल, गामड़ पहलवान, रवि मीणा आदि उपस्थित रहे।

Play sound