
जावरा (अभय सुराणा) । स्व. श्री मदनलाल जी नाहर की द्वितीय पूण्यतिथि पर उनके सपुत्र जेएसजी (मेन) एवं अखिल भारतीय जैन दिवाकर मंच के अध्यक्ष समाजसेवी शेखर नाहर एवं परिवार द्वारा जिवदया निमित्त जावरा की गोशालो में 1 टेक्टर सब्जी गायो के लिए दी गयी एवं साथ ही जैल में बंद केदियो को फ़ल -फ़्रुट एवं बिस्किट का वितरण किया गया एवं गरीब लोगों को ठंड से बचाव के लिए कम्बलो का वितरण किया गया । इस अवसर पर समाजसेवी निलेश कुमार सुराणा उपस्थित थे। स्व. नाहर की स्मृति में शेखर नाहर द्वारा जावरा शहर की सुरक्षा हेतु नगर के सी.सी. टीवी प्रोजैक्ट में भी जावरा टी आई वी.डी.शर्मा को सहयोग राशी भेंट की गयी ।