खेल मैदान के बीच में स्थित इलेक्ट्रिक पोल को शिफ्टिंग करवाने का किया निवेदन

रतलाम। आज दिनांक २८.११.२२, सोमवार को हलचल रंग मंच द्वारा निवेदन पत्र महापौर प्रहलाद पटेल को निवास स्थान पर दिया गया। जिसमें बताया कि आई टी आई खेल मैदान पर बीच में स्थित इलेक्ट्रिक पोल को शिफ्टिंग करवाने हेतु निवेदन पत्र दिया गया। इसमें हलचल रंगमंच संयोजक राकेश मिश्रा में बताया कि आई टी आई खेल मैदान पटरी पार के क्षेत्र का खिलाड़ियों की खेलने का एकमात्र मैदान है। यहां प्रतिदिन कई खिलाडी के क्रिकेट खेलते हैं विगत कई वर्षों से इस खेल मैदान पर कई संस्था द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता के साथ-साथ कई आयोजन इस मैदान में होता आ रहे हैं। जो मैदान पर कई वर्षों से बीच में स्थित है। जिसका पहले भी समय समय पर कई बार निवेदन किया जा चुका है अतः आगामी कुछ समय में यहां पर कई क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होना है खेल में कई बार खेलते समय खिलाड़ी टकरा जाते हैं तथा कई बार पोल से टकराकर गेंद रिटर्न हो जाती है। इस मैदान में कई बड़े आयोजन होना है। अतः कोई दुर्घटना ना हो इस हेतु इलेक्ट्रिक पोल हटाने का कष्ट करें। महापौर प्रहलाद पटेल द्वारा आश्वासन दिया है कि जल्द ही पोल शिफ्ट करवा दिया जाएगा। इसमें अमन माहेश्वरी, मितेश जैन, भूपेंद्र गहलोत, चंचल चौहान, विशाल जैन, चेतन बघेल, अक्षय सोनी ,राहुल राव, राजेश पांचाल, नीलेश पटेल, नारायण सांखला, दिलीप सोडा, मनोज सहित अन्य खिलाड़ी व समाजसेवी मौजूद थे । यह जानकारी संयोजक राकेश मिश्रा ने दी।