शासकीय परिसर पर अतिक्रमण करना पड़ा मंहगा सहायक शिक्षक निलंबित

धार | सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ब्रजेश चंद्र पांडे ने सहायक शिक्षक शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरदारपुर अमरसिंह बघेल को निलंबित किया है। श्री बघेल को शासकीय भूमि पर अवैधानिक निर्माण करवाने, शासकीय भवन में बिना अनुमति के निवास करने पर निलंबित किया है। निलंबन अवधि में श्री बघेल का मुख्यालय विकासखंड शिक्षा कार्यालय तिरला नियत किया गया है।

Play sound