महापौर श्री पटेल ने बटन दबाकर किया शुभारंभ

रतलाम । चौमुखी पुल से घांस बाजार तक की 4 लेन सड़क सेन्टर लाईटिंग का शुभारंभ महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने क्षेत्रिय पार्षद एवं राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप गांधी, विद्युत एवं यांत्रिकी समिति प्रभारी श्री अक्षय संघवी, महापौर परिषद सदस्य, पार्षद व क्षेत्रिय नागरिकों से साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर व बटन दबाकर किया।
इस अवसर पर क्षेत्रिय पार्षद एवं राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप गांधी ने बताया कि चौमुखी पुल से घांस बाजार तक 4 लेन सड़क की सेन्टर लाईटिंग का आज शुभारंभ होने से पुरी सड़क रोशनी से जगमगा उठी है जिससे नागरिकों को आवागमन में सुविधा होगी।
शुभारंभ अवसर पर महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री पप्पू पुरोहित, धर्मेन्द्र व्यास, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, अनिता कटारा, पार्षद श्री हितेश कामरेड, श्रीमती संगीता सोनी, पूर्व महापौर परिषद सदस्य श्री मंगल लोढ़ा के अलावा सर्वश्री कृष्ण कुमार सोनी, राजेन्द्र चौहान, घांस बाजार सोसायटी अध्यक्ष रूपेश भरबेटा, अनोखीलाल कटारिया, रितेश नागौरी, जय नाहर, नीतेश पोरवाल, नारायण सांखला, सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।