जनसुनवाई में 63 आवेदनों पर निराकरण के निर्देश जारी किए गए

रतलाम । जिला स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में संपन्न हुई। डिप्टी कलेक्टर श्री त्रिलोचन गौड़ तथा एसडीएम रतलाम ग्रामीण सुश्री कृतिका भीमावद द्वारा जन सुनवाई करते हुए 63 आवेदनों पर संबंधित विभागों के लिए जारी किए गए।
इस दौरान प्रार्थी भेरूलाल पिता प्रभु लाल निवासी ग्राम मोरिया तहसील आलोट ने आवेदन दिया कि उसके पुत्र की करंट लगने से आकस्मिक मृत्यु हो गई थी गरीबी के कारण उसको आर्थिक सहायता की जरूरत है। आर्थिक सहायता के लिए उसका आवेदन आलोट एसडीएम को प्रेषित किया गया।
ग्राम पलसोड़ा निवासी नसरुद्दीन ने आवेदन दिया कि उसका परिवार किराए के मकान में रहता है मजदूरी कार्य करता है आवास बनाने के लिए पट्टा चाहिए। तहसीलदार रतलाम शहर को निराकरण के लिए आवेदन प्रेषित किया गया। ग्राम डोशी गांव के निवासियों द्वारा सूअरों के आतंक, उनके द्वारा फसलों को नष्ट करने संबंधी आवेदन दिया गया। निराकरण के लिए आवेदन संबंधित विभाग को प्रेषित किया गया। इसी प्रकार प्रार्थीया कांता लोधा निवासी पिपलोदा ने आवेदन दिया कि मृतक गोपाल पिता नानुराम लोधा की पेंशन प्रार्थियां को दिलवाई जाए तथा उसके पुत्र को अनुकंपा नियुक्ति दिलवाए। आवेदन निराकरण के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय को प्रेषित किया गया। ग्राम धामनोद की श्रीमती जसोदा बाई ने आवेदन दिया कि एक्सप्रेस वे निर्माण में प्रार्थियां के खेत से मुरम निकालकर डालने की बकाया राशि नहीं दी गई है तथा प्रार्थी के खेत पर पुनः मिट्टी नहीं डाली गई है आवेदन निराकरण के लिए संबंधित एसडीएम को प्रेषित किया गया।

Play sound