महापौर श्री पटेल ने वृद्धित वेतन भुगतान करने की दी स्वीकृति
रतलाम । दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन दर में प्रतिमाह 200/- प्रतिमाह वृद्धि होने पर महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल ने नगर निगम के 1250 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को वृद्धित वेतन भुगतान किये जाने की स्वीकृति प्रदान की।
कार्यालय कलेक्टर के आदेश अनुसार दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के वेतन में 200/- प्रतिमाह वृद्धि किये जाने पर महापौर माननीय श्री पटेल ने तुरंत कार्यवाही करते हुए निगम के 1250 दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नवम्बर माह से वृद्धित वेतन भुगतान करने की स्वीकृति प्रदान की जिससे कर्मचारियों के हर्ष व्याप्त है।