श्री मंगरी माता कृष्ण गोशाला का हुआ उद्घाटन

अकोदड़ा मगरी माता कृष्ण कमल गौशाला 1 दिसंबर 2022 । इंसान के बिना पशुजंगल में जिंदा रह सकता है लेकिन पशु के बिना इंसान एक पल जिंदा नहीं रह सकता। उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने श्री मंगरी माता कृष्ण गोशाला उद्घाटन समारोह कोसंबोधित करते हुए कहा कि हम पशु सुरक्षा की बात करके उस पर एहसान नहीं कर रहे हैं बल्कि पशु रक्षा में संपूर्ण सृष्टि की रक्षा निहित है। उन्होंने कहा कि विज्ञान ने सिद्ध कर दिया है जहां पर पशुओं का कत्ल होता है वहां पर अतिवृष्टि अनावृष्टि भूकंप कोरोना वायरस आदि प्राकृतिक प्रकोप आते हैं।
मुनि कमलेश ने बताया कि खूंखार जंगली जानवर के शिकार पर तो सरकार दंड देती है फिर पालतू पशु पर खंजर चलाने की इजाजत कैसे ?
राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि मार्बल के गाय और नंदी की आरती उतारते हैं और जिंदे को मरने के लिए छोड़ देते हैं ऐसी भक्ति मुर्दे को शृंगार के समान।
जैन संत ने बताया कि पशुधन नहीं बचा तो छप्पन भोग यूरिया आदि नकली से बनेंगे, संस्कृति नष्ट हो जाएगी। भगवान के चढ़ावे की आधी राशि भी गो सेवा मानव सेवा में लगे तभी मंदिर सुरक्षित रहेंगे।
विधायक यशपाल सिसोदिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, जनपद अध्यक्ष बसंती लाल शर्मा, महामंत्री गणपत सिंह आंजना, विजय सुवाणा शंकर लाल आंजना, कालू लाल पाटीदार, सरपंच भगतपटेल गौ माता की सेवा का महत्व बताया। दानदाताओं ने करीब 5 लाखों रुपएकी घोषणा की पिंटूजोशी संचालन किया। आयोजन में हजारों जनता ने समारोह में भाग लिया। प्रखर वक्ता भव्य मुनि ने मार्मिक गोसेवा का संकल्प दिलाया। इस मौके पर गौ माता की पूजा की गई।

Play sound