श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ रिंगनोद एवं श्री जैन दिवाकर महिला मंडल रिंगनोद के सौजन्य से

निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं जांच शिविर 4 दिसंबर रविवार को रिंगनोद में

रिंगनोद । श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ रिंगनोद एवं श्री जैन दिवाकर महिला मंडल रिंगनोद के सौजन्य से पूज्य महासती श्री प्रियदर्शना श्री जी महार. साहब . ठाना- 2 के पावन सानिध्य में निःशुल्क दंत चिकित्सा एवं जांच शिविर का आयोजन डॉ. प्रियंका मेहता दंत रोग विशेषज्ञ जावरा के द्वारा दिनांक 4 दिसंबर रविवार को प्रातः 10:00 से 2:00 बजे तक। स्थानक भवन गोपीनाथ चौक रिंगनोद पर किया गया है अतः सभी दंत रोगी शिविर में आकर अपने दांतों की जांच करवाएl.
शिविर में आवश्यकता के अनुसार निशुल्क दवाई वितरित भी की जावेगी। जावरा नगर में ऐतिहासिक चातुर्मास के बाद पूज्य महासती जी रिंगनोद में विराजमान है जहां प्रतिदिन उनके प्रवचन प्रातः 9:00 से 10:00 बजे तक हो रहे हैं वंदन नमन और प्रवचन का लाभ अवश्य ले।

Play sound