जावरा (अभय सुराणा) । नाहटा कालोनी में जावरा बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन की बैठक रखी गई जिसमें समस्त जिम संचालक जावरा तहसील के उपस्थित रहे एसोसिएशन की इस बैठक में जिला इकाई द्वारा पर्यवेक्षक के रूप में जिला सचिव कुलदीप त्रिवेदी को नियुक्त किया गया उनकी उपस्थिती में अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु राहुल जी ओस्तवाल (प्रिन्स भय्या) को र्निविरोध सर्व सहमति से अध्यक्ष मनोनित किया गया तत्पश्चात सचिव पद के लिये अमजद खान एवं उपाध्यक्ष राजकुमार शिंदे, कोषाध्यक्ष सय्यद जमील को मनोनित किया गया सर्व सहमति से निर्णय लिया गया एवं जिला इकाई द्वारा राजकुमार शिंदे एवं अमजद खान को पुरी कार्यकारणी बनाने का कार्यभार सौंपा गया इस अवसर पर सय्यद जमील, दिपक मेहरा, मोहम्मद आरिफ खान, रोहित सुमन, निरंजन भाटी, हेमंत मेहता द्वारा स्वागत अभिन्नदन किया गया। इस अवसर पर राजा चंचलानी, संजय चौधरी, डॉ अभिदीप शाकल्य, किर्ती कण्डारे, शादाब खान, जावेद मेव सहित जिम संचालक मौजूद रहे।
सभी को जिला अध्यक्ष दिनेश शर्मा, सचिव कुलदीप त्रिवेदी, कोषाध्यक्ष महेश व्यास द्वारा बधाई प्रेषित कि गई।