निगम आयुक्त श्री भट्ट द्वारा सफाई व्यवस्था का निरीक्षण

  • कर्तव्य स्थल से नदारद पाये गये 37 सफाई संरक्षक
  • कचरा गंदगी करने पर वाईन शॉप पर 2000 का जुर्माना
  • एक दिन का वेतन काटकर कारण बताओ सूचना-पत्र किया जारी

रतलाम । निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने नगर के विभिन्न वार्डो का आकस्मिक निरीक्षण कर कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी को चेक कर बिना सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित कर्मचारियों का एक दिवस का वेतन काटने व कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किये जाने के निर्देश दिये। इसके अलावा महू रोड सुभाष शॉपिंग कॉम्पलेक्स के सामने स्थित वाईन शॉप द्वारा कचरा एवं गंदगी किये जाने पर 2000/- रूपये का जुर्माना कर भविष्य में कचरा एवं गंदगी ना करने की समझाईश दी।
निगम आयुक्त श्री भट्ट ने सर्वप्रथम वार्ड क्रमांक 6 व 7 का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 6 में 4 कर्मचारी अनुपस्थित पाये जाने पर एक दिवस का वेतन काटने व कारण बताओ सूचना पत्र जारी किये जाने के निर्देश दिये साथ ही श्याम-प्रकाश जो कि लम्बे समय से बिना सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित है को सेवा से बर्खास्त किये जाने का कारण बताओ-सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये।
निरीक्षण के दौरान निगम आयुक्त श्री भट्ट ने झोन प्रभारी व वार्ड दरोगाओं को निर्देशित किया कि सभी कर्मचारी प्रातः व दोपहर में नियत समय पर अपने कर्तव्य स्थल पर उपस्थित होवें व उपस्थिति दर्ज कराने के बाद सौंपे गये कार्यो को समय सीमा में पूर्ण करें।
सफाई व्यवस्था के निरीक्षण के दौरान झोन क्रमांक 1 में शंकर-पुनाजी, विशाल-कैलाश, श्रवण-भरत, अमन-सुदेश, श्याम-प्रकाश, भूपेन्द्र-मुकेश, जगदीश-बेजू, इच्छाबाई-राकेश, अजय-सुरेश, झोन क्रमांक 2 में उमेश-प्रहलाद, विजय-फुलचन्द्र, लताबाई-विजय, रामकुमार-बच्चेराम, आशाबाई-मोहन, यामिनी-रवि, झोन क्रमांक 3 में भैय्यू-छोटेलाल, जितेन्द्र-मनोहर, हेमन्त-बसंतीलाल, संदीप-संजय, प्रशांत-महेश, सुरेश-फतेहराम, रीनाबाई-दिनेश, झोन क्रमांक 4 में आकाश-कुन्दन, धनराज-बसंत, नरेन्द्र-पप्पु, सुगनाबाई-शंकर, सन्नी-राकेश, राकेश-सोहनलाल, अवतार-धनराज, लताबाई-विनोद, विवेक-सुरेन्द्र, रवि-सुरेश, कान्ताबाई, झोन क्रमांक 5 में भरत-बाबुलाल, ममताबाई-मुकेश, झोन क्रमांक 6 में शकुन्तलाबाई-अर्जून, राहूल-राजु, नरेश-मोहन, शोभाबाई-महेश इस तरह कुल 37 सफाई संरक्षक द्वारा बिना सूचना के कर्तव्य स्थल से अनुपस्थित पाये जाने पर एक दिवस का वेतन काटा जाकर कारण बताओ सूचना-पत्र जारी किया।

Play sound