रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने युवा नेता निलेश बाफना को भाजपा का जिला सह मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है।
यह नियुक्ति भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, संभाग प्रभारी आलोक शर्मा, जिला प्रभारी प्रदीप पाण्डेय की सहमति से की गई है। यह जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने दी।