गुजरात में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का जश्न रतलाम में मना

जोरदार आतिशबाजी कर एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया

रतलाम । पड़ोसी राज्य गुजरात में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व मे विधानसभा चुनाव की ऐतिहासिक जीत मिलने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हर्ष , उल्लास एवं खुशियां छा गई। नगर निगम चौराहा पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी की इसके बाद एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जीत की बधाइयां दी।
जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय , महापौर प्रहलाद पटेल एवं निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा की उपस्थिति में जीत का जोरदार जश्न मनाया गया। गुजरात में भाजपा लगातार सरकार बनने जा रही है। इससे कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते बनता था। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने गुजरात की जीत को प्रधानमंत्री श्री मोदी के सफल नेतृत्व एवं विकास की जीत निरूपित किया है। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरुण त्रिपाठी ने बताया कि गुजरात की जीत के जश्न के दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलवंत भाटी, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, भंडार प्रमुख दशरथ पाटीदार, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, मंडल अध्यक्ष मयूर पुरोहित, नीलेश गांधी, आदित्य डागा, कृष्णा कुमार सोनी, सहित मेयर इन काउंसिल के सदस्य , पार्षदगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।