मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसान गौरव सम्मेलन मैं किसान मोर्चा को दी बड़ी जिम्मेदारी

  • भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के नेतृत्व में भोपाल में आयोजित प्रदेश के सभी 52 जिलों के पदाधिकारी का हुआ महासंगम

भोपाल । मुख्यमन्त्री निवास पर किसान गौरव सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें रतलाम जिले के जिला अध्यक्ष राम सिंह सिसोदिया जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी व सभी जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, मंडल महमन्त्री आदि उपस्थित हुए व जिले के किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र प्रदेश अध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी के माध्यम से मुख्यमंत्री जी के नाम से संबोधित किया । मुख्यमंत्री जी ने उन सभी मांगो को ध्यान में रखते हुए शीघ्र हल करवाने तथा मुख्यमंत्री खेत सड़क योजना, कपिलधारा कुआं निर्माण, कृषि नवीन ट्रांसफार्मर अनुदान सब्सिडी जो कमलनाथ की कांग्रेस सरकार ने बंद कर दी थी उसको पुनः चालू कराने की घोषणा की जिन किसानों के कृषि खाते शामिल है उनके नामांतरण बंटवारे शीघ्र करवाने और किसान संबंधित जितनी भी योजनाएं हैं उनमें किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जिला पदाधिकारियों के मार्गदर्शन में तथा उनकी निगरानी में सारे कार्य संपन्न करवाने की जिम्मेदारी देने की घोषणा की कार्यक्रम के पश्चात प्रदेश भर से आए सभी किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ सहभोज किया ।उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल द्वारा दी गई ।