सडको का सीमेंटीकरण व भरपुर पेयजल व्यवस्था के लिए परिषद वचनबद्ध है – अध्यक्ष कडपा

जावरा (अभय सुराणा)। जावरा नगर पालिका द्वारा शहर के विकास को गति देते हुए नगरपालिका अध्यक्ष अनम मोहम्मद यूसुफ कडपा द्वारा अपने नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक दो और तीन नाना साहब के मोहल्ले में 8 लाख 70 हजार की लागत से बनने जा रहे सी.सी रोड एवं पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए दो लाख की लागत से 240 मीटर पाइपलाइन डालने के कार्यों का शुभारंभ किया।
उक्त जानकारी देते हुँए नगरपालिका के पुर्व चेयरमेन सुजानमल कोचट्टा ने बताया कि मौके पर पूर्व न.पा अध्यक्ष मोहम्मद यूसुफ कडपा, न.पा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्ट, ने वार्ड वाआसियो को सम्बोधित करते हुँए कहाँ कि शहर के अनेक वार्डो व काँलोनिया मे सी. सी रोड व पेयजल की समुचित व्यवस्था के लिए प्राकलन तैयार कर शासन को भेजे है तथा शिध्र ही स्वीकृत मिलते ही कार्य प्रारम्भ होगा।सीसी रोड के शुभारंभ के अवसर पर जिला योजना समिति सदस्य मुस्तकीम मंसूरी, लोक निर्माण विभाग चेयरमैन इरफान कुरैशी, स्वास्थ्य विभाग चेयरमैन प्रतिनिधि इमरान कबाड़ी, राजस्व विभाग चेयरमैन लोकेश विजवा, वार्ड पार्षद सुलेमान सेठ, अपील समिति सदस्य आसिफ कबाड़ी, रुस्तम कबाड़ी, खालिद कबाड़ी, अल्पसंख्यक कांग्रेस नगर अध्यक्ष अबरार खान, अब्दुल रहमान, फैजल खान, फारुख मामा, अनवर भाई, नौशाद भाई, बाबू भाई, मोहम्मद हुसैन, शौकत भाई, शाकिर भाई, इरशाद भाई चक्की वाले आदि क्षेत्र के रहवासी शुभारंभ कार्यक्रम में मौजूद रहे। श्री कोचट्टा ने बताया कि वार्डवासियों ने नगरपालिका अध्यक्ष अनम कडपा ,पुर्व अध्यक्ष युसूफ कडपा उपाध्यक्ष सुशील कोचट्टा व सभी चेयरमेन व पार्षदों व सीओमो श्री सोनी आदि का भव्य स्वागत किया।