
- महापौर व निगम आयुक्त ने किया स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ
रतलाम 10 दिसम्बर । मानव अधिकार दिवस के अवसर पर नगर पालिक निगम रतलाम द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रतलाम के सहयोग से निगम में कार्यरत सभी सफाई मित्र एवं स्वास्थ्य कर्मी के सफल स्वास्थ्य की कामना करते हुए एवम स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 हेतु निशुल्क स्वास्थ्य प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया ।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का शुभारंभ महापौर श्री प्रह्लाद पटेल निगम आयुक्त माननीय श्री हिमांशु भट्ट, महापौर परिषद सदस्य श्री रामूभाई डाबी एवं निगम के स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह जी द्वारा किया गया।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट श्रीमती स्वर्णकांता लिखारजी के अध्यक्षता में डॉक्टर की 15 लोगों की टीम ने इस कार्यक्रम को दिशा दी । कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्य अतिथि पद्मश्री पुरस्कृत श्रीमती डॉ लीला जोशी जी एवं स्वच्छ भारत मिशन रतलाम के ब्रांड एंबेसडर श्री नवोदित बैरागी एवं सुश्री अंजू सूर्यवंशी जी उपस्थित हुए ।
स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में निगम के कुल 217 सफाई मित्रों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। मानव अधिकार दिवस के अवसर पर जिला न्यायाधीश रतलाम/ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रतलाम के सचिवश्री अरुण जी श्रीवास्तव द्वारा मानव अधिकार एवम महिलाओं के विरुद्ध हिंसा एवं भेदभाव को समाप्त किए जाने हेतु जागरूकता संबोधन दिया गया।
इस समुचित कार्यक्रम को जीरो वेस्ट इवेंट्स मनाया गया जिसमें सिंगल यूज प्लास्टिक एवं डिस्पोजल प्रतिबंधित कार्यक्रम आयोजित किया गया साथ ही रीसाइकिलेबल मैटेरियल से सजावट सामग्री लगाई गई। जिससे कार्यक्रम को जीरो वेस्ट इवेंट घोषित किया गया।