रतलाम । पुलिस ने मण्डी से चोरी गये ट्रेक्टर ट्राली को जब्त कर अपराधीयों को गिरफ्तार किया गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 05.12.2022 को फरियादी समरथ जाट निवासी ग्राम बरबोदना जिला रतलाम(म.प्र.) अपने ट्रेक्टर की ट्राली भऱकर प्याज मण्डी मे बेचने शाम को करीब 5 बजे आया था, प्याज की निलामी सुबह होना थी । इसलिए ट्रेक्टर ट्राली मंडी में खडी कर अपने घर चला गया था । सुबह 09.00 बजे प्याज बेचने वापस वह अपनी प्याज बेचने रतलाम कृषि मण्डी आया तो उनकी ट्रेक्टर-ट्राली मंडी में नही मिली । फरियादी समरथ जाट की रिपोर्ट पर थाना स्टेशन रोड रतलाम पर अपराध क्रँ. 842/2022 धारा – 379 भादवि का कायम किया जाकर विवेचना में लिया ।
घटना पर कार्यवाही – प्रकऱण कृषक की संपुर्ण उपज चोरी होने व गंभीर प्रकृति का होने के कारण पुलिस अधीक्षक रतलाम के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री सुनील पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री हेमंत चौहान, एसडीओपी श्री संदीप निगवाल रतलाम ग्रामीण के मार्गदर्शन में उक्त चोरी गया टेक्टर व ट्राली की बरामदगी व चोरो की धरपकड के लिये विशेष पुलिस टीमें बनाई गई । पुलिस टीम के द्वारा घटना स्थल अनाज मंडी व आसपास के सभी सीसीटीवी कैमरो की रिकारिंड चेक की गई। जिसमें आरोपियों व घटना के बारे में महत्वपुर्ण जानकारी प्राप्त हुई। विवेचना के प्राथमिक रुप से प्राप्त हुए तथ्यों एवम् रतलाम सायबर सेल से प्राप्त तकनीकी जानकारी तथा मुखबिर की सुचना के आधार पर प्रकरण के मुख्य आरोपी मेहरबान सिंह का पता चलने पर उसको अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर उसने अपने अन्य साथीयों विकास, सुनिल, गोपाल व महेश के साथ मिलकर घटना दिनाँक व समय को अनाज मँडी से उक्त ट्रेक्टर ट्राली मय प्याज के चोरी करना बताया व प्याज को आरोपियों द्वारा आरोपी मेहरबान के साले कलमोड़ा निवासी जितेन्द्र भाभर के साथ मिलकर गंगाखेड़ी में जितेन्द्र के ससुर रमेश के घर छिपाकर रख दिया व ट्रेक्टर ट्राली का निपटारा करने के लिये धुले महाराष्ट्र की तरफ अपने साथी सुनिल व विकास के साथ भेजना बताया। उक्त सूचना पर तत्काल टीम महाराष्ट्र तरफ रवाना हुई एवं सेंधवा जिला बड़वानी व शिरपुर जिला धुले महाराष्ट्र की पुलिस को भी घटना की जानकारी देकर घेराबंदी करने हेतु बताया गया। रतलाम पुलिस टीम द्वारा शिवपुर पुलिस की साझा कार्यवाही में आरोपी विकास व सुनिल को मय ट्रेक्टर ट्राली के घेराबंदी कर पकड़ा गया ।
गिरफ्तार आरोपी का नाम- (1) मेहरबान गामड़ पिता अम्बाराम गामड़ उम्र 27 साल निवासी ढिकवा थाना बिलपांक रतलाम (2) सुनिल पिता जगदीश पंवार उम्र 22 साल निवासी ग्राम ढिकवा थाना बिलपांक रतलाम (3) विकास पिता दिनेश राठौर भील उम्र 20 साल निवासी ढिकवा थाना बिलपांक रतलाम (4) जाहीद हुसैन पिता हमीद शाह उम्र 38 साल निवासी अर्जुन नगर रतलाम
फरार अन्यआरोपी का नाम- (5) विजय पिता तेजराम मुनिया, निवासी कलमौड़ा फंटा थाना बिलपांक रतलाम (प्याज छुपाना व बेचने में) (6) जितेन्द्र पिता सुखराम भाभर, निवासी कमलोड़ा बिलपांक रतलाम(प्याज छुपाना व बेचने में) (7) गोपाल पिता भेरुलाल मईड़ा, निवासी ढिकवा थाना बिलपांक रतलाम ( चोरी की घटना में शामील ) (8) महेश पिता भरत राठौर भील, निवासी ढिकवा थाना बिलपांक रतलाम ( चोरी की घटना में शामील ) ।
बरामद/जप्त माल- (1) महिन्द्रा कम्पनी का ट्रेक्टर मय ट्राली के कीमती लगभग 08 लाख रूपये (2) चोरी मे उपयोग की गई डबलएस एवं बजाज कावासाकी मोटरसायकल 2 नग कीमती लगभग 50 हजार रूपये ।
सराहनीय भूमिका- निरी. अयुब खान (पुलिस लाईन रतलाम), निरीक्षक ओपी सिह थाना प्रभारी बिलपांक, उप निरीक्षक सचिन डावर प्रभारी थाना स्टेशन रोड़, उप निरीक्षक सत्येन्द्र रघुवंशी चौकी प्रभारी सालाखेड़ी, उनि मुकेश सस्तीया चौकी प्रभारी हाट रोड, एएसआई प्रदीप शर्मा, प्रधान आरक्षक 568 हेमेंद्र सिंह राठौर, प्रधान आरक्षक 106 लाखन सिंह यादव, आरक्षक 315 दीपक मकवाना, आरक्षक 198 जितेंद्र सिंह, आरक्षक 628 श्याम दयाल राठौर, महिला आरक्षक 986 प्रतिभा परिहार चौकी सालाखेड़ी, आर. 218 विपुल भावसार सायबर सेल रतलाम, आर.961 रोशन राठौर, प्र. आऱ. 781 नरेन्द्र चावड़ा, आर. 15 अभिषेक पाठक, आऱ. 908 निलेश पाठक, आऱ. रितेश चौकी,सैनिक 1155 शोएब खान बिरमावल द्वारा प्रकऱण में माल मुलजिम की पतारसी हेतु महत्वपूर्ण सराहनीय भूमिका रही है ।