- 600 से अधिक मरिजों ने करवाया स्वास्थ्य परीक्षण


तलाम । लायंस क्लब रतलाम गोल्ड एवं राजपुरोहित महिला जागृति मंच के संयुक्त तत्वाधान में मेगा स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन ब्राह्मण बोर्डिंग न्यू रोड़ पर आयोजित किया गया । जिसमें 600 से अधिक मरीजों ने अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। लायंस क्लब गोल्ड अध्यक्ष श्रीमती भावना राजपुरोहित ने बताया कि आदिक्यूर केयर हास्पिटल वड़ोदरा के सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों द्वारा मेगा स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान की । जिनमें डॉ. सुरभि कपाड़िया ऑप्थेल्मिक सर्जन, डॉ. धवल खेतिया नेफ्रोलॉजी, डॉ. हार्दिक शाह पल्मोनोलॉजी, डॉ. विवेक पारिख हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ्र. हितेन्द्र पटेल वैस्कुलर एंड एन्डोवास्कुलर सर्जन, डॉ. अंकुर तिवारी गैस्ट्रो सर्जन, डॉ. जयदीप पटेल गैस्ट्रो एंटरोलॉजिस्ट, डॉ. अर्पण देसाई हृदय रोग विशेषज्ञ एवं डॉ. संदीप मवानी न्यूरो सर्जन आदि ने अपनी चिकित्सकीय सेवाएं प्रदान की। शिविर में डॉ. अरुण राजपुरोहित का भी विशेष सहयोग रहा ।
स्वास्थ्य शिविर के प्रारम्भ में अध्यक्ष भावना राजपुरोहित एवं सदस्यों द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं डॉक्टरों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए । आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पद्मश्री डॉ्र. लीला जोशी ने संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद इसका फॉलोअप भी होना चाहिए जो आप लोग कर रहे है यह बहुत ही महत्वपूर्ण कार्य है । कार्यक्रम में द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर योगेन्द्र रूनवाल ने संबोधित करते कहा कि हमें लायंस क्लब एक विजन के साथ काम करता है और गरीब वर्ग की सेवाओं में सदैव तत्पर रहता है । रीजन चेयरपर्सन वीणा छाजेड़ ने अपने उद्बोधन में कहा कि धरती पर एक माँ है तो दूसरा डॉक्टर भगवान होता है । आपने संस्था के सभी मेडिकल स्टाफ एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी एवं कहा कि आपके सहयोग से ही हम मानव के लिए सेवा कार्य कर सकते है ।
कार्यक्रम में झोन चेयरपर्सन अलका पोरवाल, सचिव संतोष जोशी, कोषाध्यक्ष कविता राजपुरोहित, सरोज ओझा, कल्पना राजपुरोहित, बी.के. जोशी, आरती त्रिवेदी, विक्रम सिसौदिया, नीरज सुरोलिया एवं क्लब सदस्य आदि गणमान्यजन उपस्थित थे ।संचालन अमित दवे द्वारा किया गया एवं आभार संतोष जोशी ने व्यक्त किया ।