राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा में 10 वर्षीय वैदिक टाक ने रजत पदक जीता

रतलाम। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में उज्जैन में आयोजित राज्य स्तरीय शूटिंग स्पर्धा में रतलाम के शूटर वैदिक टाक ने मात्र 10 साल की उम्र में रजत पदक प्राप्त किया।
  इंदौर के एमरल्ड हाइट स्कूल में आयोजित अंडर 14 पीप साइट एयर राइफल मैं वैदिक ने 372/ 400 अंक अर्जित कर रतलाम जिले का गोरव बढ़ाया आयोजित स्पर्धा में उज्जैन संभाग से वैदिक टाक का चयन पुर्व में हुआ था।
वैदिक टाक अपनी पढ़ाई के साथ ही प्रतिदिन योग, प्राणायाम व एक्सरसाइज 2 घंटे करते हैं, अपनी कोचिंग रतलाम डिस्ट्रिक्ट राइफल एसोसिएशन के स्टेशन रोड स्थित रेंज पर करते हैं। नेशनल मेडलिस्ट व सेक्रेटरी उमंग पोरवाल व कोच मोहित राज सिंह सांखला ने यह जानकारी प्रेषित की। वैदिक ने मात्र 6 महीने की ट्रेनिंग में यह पदक हासिल किया। वैदिक टाक के पिता श्री गोविंद टाक केंद्रीय सांख्यिकी कार्यालय में कार्यरत हैं, वह प्रतिदिन वैदिक को शूटिंग के लिए स्टेशन रोड स्थित रेंज पर ले जाते हैं। वैदिक अभी हिमालया इंटरनेशनल स्कूल मैं अध्ययन करते हैं। उनकी इस उपलब्धि पर अभिभावक, स्कूल प्रबंधन व विधायक श्री चैतन्य कश्यप  ने हर्ष जताया वह निरंतर उपलब्धियां प्राप्त करने का शुभ आशीष दिया।