शाश्वत ट्रस्ट मधुबन ने पीरटांड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों के 360 जरूरतमंदो को कम्बल वितरण किया

सम्मेदशिखर जी । जैनियों का विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री सम्मेदशिखरजी में श्री दिगम्बर जैन शाष्वत तीर्थराज सम्मेदशिखर ट्रस्ट के निहारिका धर्मशाला में श्री सम्मेदशिखरजी के आस-पास सुदूरवर्ती क्षेत्रों के जरूरतमंद आदिवासियों, वृद्धों, विधवा महिलाओं के बीच कम्बल वितरण किया यह वितरण ट्रस्ट के द्वारा तय कार्यक्रम के चौथे चरण में सम्पन्न हुआ, चौथे चरण का शुभारम्भ ट्रस्ट के महामंत्री राजकुमार जैन अजमेरा,हजारीबाग,ट्रस्ट के ट्रस्टी एन.सी. जैन -दिल्ली, परम संरक्षक अनील जैन उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अमिता जैन-दुर्गापुर, परम संरक्षक सुनील बिलाला उनकी धर्मपत्नी श्रीमती राजरानी बिलाला-इंदौर, अतिथि मुकेश पटोदी-इंदौर, मनोज जैन-कन्नौज, डॉ. प्रदुमन जैन-दिल्ली, पुरनमल जैन (मेडीका हॉस्पीटल रांची), टीकमचंद जैन धर्मपत्नी श्रीमती तारा देवी-रांची एवं अन्य प्रबुद्ध लोगों के उपस्थिति में भगवान महावीर के चित्र के समिप द्विप प्रज्वलन कर किया, ट्रस्ट के महामंत्री अजमेरा महोदय की उपस्थिति में ही प्रबंधक संजीव जैन, ए.सैदी, गंगाधर महतो ने सभी अतिथियों का तिलक वंदन किया। मंच संचालन कर रहे पुरन मांझी व सफदर अली ने सभी मंचासीन का स्वागत किया जिसमें ट्रस्ट के न्यासी एन.सी जैन ने कहा ”हम जो समाज से लेते हैं उन्हें हमे किसी न किसी रूप में समाज को वापस देना चाहिए, हमे बेहतर शिक्षा, बेहतर स्वास्थ, जरूरतमंदों की मदद आदि के क्षेत्रों में समाज के लिए बढ़-चढ़ कर सोचना चाहिए शाश्वत ट्रस्ट भी इसे क्षेत्र में कार्य कर रही है, आज ट्रस्ट के माध्यम से मुझे इस कार्यक्रम में उपस्थित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, भविष्य में मेरे स योग्य जो भी सहयोग की आवश्यकता होगी मैं उसे अवश्य पुरा करूगां“। ट्रस्ट के परमसंरक्षक सुनिल बिलाला जी कहा ”यहां के कर्मचारियों से मैं बहुत ही प्रभावित हूँ इस धर्मशाला में आने के बाद ऐसा लगता है की मैं अपने घर में ही हूँ यह यहां का वात्सल्य है, मंदीर धर्मशाला बनाना सरल है लेकिन इस प्रकार की सेवा करना ही धर्म है मैं पुरे ट्रस्ट परिवार को साधूवाद देता हूँ।” भगवान महावीर रिर्सच सेंटर रांची के अध्यक्ष पुरनमल जी ने कहा “ट्रस्ट निरंतर कई वर्षों से जनकल्याकारी कार्य कर रहीं है ट्रस्ट ने कोरोना काल में आनाज वितरण किया, मेडिकल के क्षेत्रों में भी कई उत्कृष्ठ कार्य किया है आज मैं इस मंच से सभी को सूचित कर रहा हूँ की इस क्षेत्र में कोई भी माता जी, ब्रहमचारी जी, छुल्क जी को उच्चस्तर की चिकित्सा की आवश्यकता उनका निःशुल्क इलाज मेडिका में किया जायेगा, साथ ही कोई भी आंख के मरीज है तो वे मेरे से सर्म्पक कर सकतें हैं उनका भी निःशुल्क इलाज होगा“। ट्रस्ट के महामंत्री अजमेरा जी ने बताया की यह कम्बल वितरण जगदीष जैन-पानीपत के सौजन्य किया गया है, कम्बल वितरण के बाद बालक्विज़ प्रतियोगिता, शैक्षिणिक भ्रमण, फुटबॉल टुर्नामेंट आदि किया जायेगा।
ट्रस्ट ने आज चौथे चरण में 360 से अधिक जरूरतमंदों वृद्धों को कम्बल प्रदत्त किया गया, वही तीसरे चरण में 223 से अधिक दिव्यांगों को कम्बल ,गर्म कपड़ों का वितरण,ग्राम विद्यालय की बच्चियों को शैक्षणिक भ्रमण आदि जैसे कार्यो को काफी सुंदर योजनाबद्ध तरीके पूर्ण कर अपना सर्वाच्च स्थान प्रदर्शित करने का प्रयास कर रहा है। इन कार्यों से ट्रस्ट को नई आयाम और एक नई पहचान भी मिल रही है साथ ही साथ जैन धर्म का प्रकाश एवं ज्ञान शिखरजी के आसपास के आदिवासी, गैर आदिवासी लोगों को प्रभावित कर रहा है तथा वो धर्म के प्रति श्रद्धा प्रकट कर रहें है । ट्रस्ट इस क्षेत्र में जनकल्याणकारी कार्य पिछले लगभग बीस वर्षो से करती आ रही है पूर्व के जनकल्याणकारी कार्यों में विकलांग शिविर, आई शिविर, कैंसर प्रीडिडेक्शन कैम्प जैसे कार्यों को सफल किया था जो यहां के अन्य संस्थान के लिए प्रेरणा श्रोत भी बना।