पूज्य गुरूदेव श्री लाभचन्द्रजी म.सा. की 33वीं पुण्यतिथि पर हुए नवकार महामंत्र के जाप

मन्दसौर। परम पूज्य तपस्वीराज, निद्राविजेता पूज्य गुरुदेव श्री लाभचन्द्रजी म.सा. की 33 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर परम पूज्य उपप्रवर्तक, मानवता के प्रणेता, नवकार आराधक श्री अरुण मुनि जी म.सा., सेवाभावी ’श्री सुरेशमुनिजी म.सा.’ की पावन निश्रा में रविवार को जैन दिवाकर श्री लाभमुनि नेत्र चिकित्सालय सीतामऊ फाटक मंदसौर पर ‘‘नवकार महामंत्र’’ के जाप का आयोजन हुआ ।
इस अवसर पर उपप्रवर्तक श्री अरूणमुनिजी म.सा. ने पूज्य गुरूदेव श्री लाभचन्द्रजी म.सा. के जीवन पर प्रकाश डाला। ट्रस्ट अध्यक्ष एस.एम. जैन ने स्वागत उद्बोधन देते हुए नेत्र चिकित्सालय से संबंधित जानकारी प्रदान की।
कार्यक्रम में दिल्ली निवासी दानवीर भामाशाह श्री प्रतापचन्द्र जैन एवं श्रीमती निर्मला जैन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे। ट्रस्ट अध्यक्ष एस.एम. जैन, पूर्व अध्यक्ष आनन्दीलाल दुग्गड़, ट्रस्टी प्रदीप कीमती मंचासीन थे।
श्रीमती विमला राजेन्द्र पोरवाल की विवाह वर्षगांठ एवं गुरूदेव की पुण्य स्मृति के उपलक्ष्य में एक नेत्र शिविर की घोषणा की। जिस पर उनका एवं अतिथियों का स्वागत अशोक उकावत, विमल पामेचा, राजेश सिंघवी, दिनेश जैन सीए, प्रेमलता दुग्गड़, संगीता संचेती, अनिता खटोड़ एवं प्रीति जैन ने किया।
इस अवसर पर ट्रस्टी सुरेन्द्र उकावत, रमेश पोरवाल, नरेन्द्र पामेचा, पंकज मुरड़िया के साथ डॉ. अशोक सौलंकी, डॉ. निलेश गुप्ता, प्रशासक सुरेश परवाल, अश्विन बैरागी, मनोहरसिंह मेहता, विजय दुग्गड़, नरेन्द्र रांका, संजय पोरवाल, सुनील दक, सुभाष भण्डारी, अंकित कीमती, सागरमल मोगरा, अभय चौरड़िया, अनिल दुग्गड़, अरूण मुरड़िया, तेजमल गांधी सहित बड़ी संख्या में धर्मालुजन उपस्थित थे। स्वल्पाहार के लाभार्थी प्रतापचन्द्र, नितिश, मनीष जैन परिवार दिल्ली थे। प्रभावना आस्ट्रेलिया निवासी युवान, संजय भयाणी की ओर से श्रीमती मीनाक्षी संजय भायाणी कलकत्ता द्वारा वितरित की गई। इस दौरान चिकित्सालय में मरीजों के भोजन हेतु भोजनशाला में आर्थिक सहयोग प्रदान करने की घोषणा आनन्दीलाल कोमलसिंह दुग्गड़ परिवार ने की। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार ट्रस्ट सचिव विजय खटोड़ ने व्यक्त किया। अंत में ट्रस्ट के पदेन ट्रस्टी श्री अनिल संचेती के स्वर्गवास पर उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।