रतलाम जिले में लोक निर्माण विभाग की 16 सड़कों का निर्माण प्रगति पर

रतलाम । रतलाम जिले में लोक निर्माण विभाग की 16 सड़कों का निर्माण प्रगति पर है। कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा विगत बैठक में समीक्षा करते हुए विभाग को सडकों का निर्माण तेजी से करने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यपालन यंत्री श्री अनुराग सिंह ने बताया कि लोक निर्माण विभाग संभाग रतलाम के अंतर्गत बजट वर्ष 2021-22 में कुल 9 कार्य सम्मिलित हैं, इनमें से 7 कार्यों की प्रशासकीय स्वीकृतियां प्राप्त हो चुकी है। वर्ष 2021-22 के 9 कार्यों में से 5 कार्य प्रगति पर है। प्रगतिरत कार्यों में 990.74 लाख रुपए लागत एवं 4.15 किलोमीटर लंबाई का घटवास-सिखेड़ी मार्ग, 349.84 लाख रुपए लागत एवं 5.20 किलोमीटर लंबाई का सरवनी जागीर से भाटी बड़ोदिया मार्ग, 98.59 लाख रुपए लागत के 1.10 किलोमीटर लंबाई के हसन पालिया से माताजी मंदिर पहुंच मार्ग, 549.66 रुपए लागत एवं 5.30 किलोमीटर लंबाई सिमलावदा से कंवलका माता मंदिर पहुंच मार्ग शामिल है तथा 1681.10 लाख रुपए लागत एवं 13.45 किलोमीटर का नामली से नौगांवाकला खोखरा-बोदिना मार्ग शामिल है।
बजट वर्ष 2021-22 में सम्मिलित अन्य कार्यों में 2530.20 लाख रुपए लागत एवं 4.30 किलोमीटर लंबाई के रतलाम शहर के रविदास चौक से करमदी तक फोरलेन निर्माण स्थाई वित्त समिति अनुमोदन पश्चात स्वीकृति प्राप्त नहीं है। रतलाम शहर में 5039.41 लाख रुपए लागत तथा 8.71 किलोमीटर लंबाई के शहर के आंतरिक मार्गों के फोरलेन निर्माण के कार्य में स्थाई वित्त समिति का अनुमोदन बाकी है। रतलाम शहर में 1737.25 लाख रुपए लागत एवं 4.12 किलोमीटर लंबाई का जावरा फाटक से सेजावता फंडा तक फोरलेन निर्माण अभी निविदा प्रक्रिया में है। इसी तरह 777.61 लाख रुपए लागत एवं 7 किलोमीटर लम्बाई का रोजडका से सेवरिया मार्ग निर्माण निविदा प्रक्रिया में है।
कार्यपालन यंत्री ने बताया कि बजट वर्ष 2022-23 में सम्मिलित 20 सडकों में से 11 सडकों का निर्माण प्रगति पर है। इनमें 138.27 लाख रुपए लागत एवं डेढ़ किलोमीटर लंबाई का जोगनी माता से बोरखेड़ी मार्ग, 79.29 लाख रुपए लागत तथा 1.35 किलोमीटर लंबाई का मोरिया से हरियाखेड़ी मार्ग, 337.52 लाख रुपए लागत तथा 4.30 किलोमीटर लंबाई का कराड़िया से पीपलखेड़ी मार्ग, 178.35 लाख रुपए लागत तथा 2.50 किलोमीटर लंबाई का पीपलोदी मोयाखेड़ा मार्ग, 153.73 लाख रुपए लागत तथा 1.40 किलोमीटर लंबाई का ग्राम रघुनाथगढ़ से लोचितारा मार्ग निर्माण, 236.79 लाख रुपए लागत तथा 2.30 किलोमीटर लंबाई का प्रीतम नगर से प्रीतम नगर रेलवे स्टेशन मार्ग, 370.05 लाख रुपए लागत तथा 4.20 किलोमीटर लंबाई का उसरगार से नामली मार्ग, 316.09 रुपए लागत एवं 3.90 किलोमीटर लंबाई का उमरथाना से बीडा होते हुए धोलका मार्ग, 120.45 लाख रुपए लागत एवं 1.30 किलोमीटर लम्बाई का शासकीय महाविद्यालय कालूखेडा पहुंच मार्ग, 468.43 लाख रुपए लागत एवं 5.30 किलोमीटर लंबाई का नान्दलेटा पिपलौदा वाया रायरा माता पिपलौदा पहुंच मार्ग, 275.98 लाख रुपए लागत एवं 3.80 किलोमीटर लंबाई का मावता बेहपुर मार्ग शामिल है।
बजट वर्ष 2022-23 में सम्मिलित अन्य कार्यों में 154.52 लाख रुपए लागत एवं 2 किलोमीटर लंबाई का गणेशगंज से शेरपुर मार्ग एवं 172.20 लाख रुपए लागत तथा 2.40 किलोमीटर लंबाई के पिपलौदा बोरदिया मार्ग राजस्थान सीमा तक का निविदा स्वीकृति आदेश जारी हो चुका है। 100.01 लाख रुपए लागत तथा 0.90 किलोमीटर लंबाई का ग्राम पंचायत से मगरा पर्यटन स्थल पहुंच मार्ग सूजापुर स्ट्रीट लाइट सहित निविदा प्रक्रिया में है। 641.05 लाख रुपए लागत तथा 7 किलोमीटर लंबाई का सोहनगढ़ वाया उपरवाडा जावरा पिपलौदा पहुंच मार्ग निविदा प्रक्रिया में है। 305.23 लाख रुपए लागत एवं 3 किलोमीटर लंबाई के ग्राम करमदी से बछवाड़ा मार्ग की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई है।
655.36 लाख रुपए लागत एवं 7 किलोमीटर लंबाई के ग्राम ढिकवा से सिनोद होते हुए नोगावा फंटा खाचरोद तक मार्ग निर्माण निविदा प्रक्रिया में है। इसी प्रकार 628.86 लाख रुपए लागत एवं 6 किलोमीटर लंबाई का जावरा कालूखेड़ा ढोढर मार्ग निविदा प्रक्रिया में है। 525.80 लाख रुपए लागत एवं 8 किलोमीटर लंबाई का सैलाना शिवगढ़ मार्ग से आडवानिया चंद्रगढ़ मार्ग निविदा प्रक्रिया में है। 563.66 लाख रुपए लागत एवं 6 किलोमीटर लंबाई का सातरुंडा मूंदडी-छतरी बिरमावल मार्ग निविदा प्रक्रिया में है।