श्री चौमुखा महादेव अगर जी का मंदिर पर अभिषेक सम्पन्न

रतलाम । श्री सनातन धर्म सभा एवं श्री महारूद्र यज्ञ समिति के तत्वाधान में 69 वां महारू$द यज्ञ कल दिं. 14 दिसंबर से प्रारम्भ होने जा रहा है। इससे पूर्व आज चौमुखा महादेव अगर जी का मंदिर बागड़ों का वास पर आचार्य श्री दुर्गाशंकर ओझा एवं 21 भूदेवों द्वारा मंत्रोच्चार से भगवान आशुतोष का महारूद्र अभिषेक किया गया। यज्ञ के प्रमुख यजमान रचना अशोक सोनी (कन्नौज वाले) द्वारा भगवान भोलेनाथ का पूजन-अर्चन एवं अभिषेक कर आरती की गई तथा तत्पश्चात समिति सदस्यों एवं उपस्थित सनातन धर्मवालंबियों द्वारा ध्वज वंदन किया गया । महारूद्र यज्ञ समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, सचिव नवनीत सोनी, प्रेम उपाध्याय, अनिल झालानी, गोपाल जवेरी, सुरेशमल टांक, सत्यनारायण पालीवाल, बद्रीलाल भगत, महेश बाहेती, बद्रीलाल परिहार, दिनेश उपाध्याय, दिलीप सोनी, विजय सोनी, चेतन शर्मा एवं महिला मण्डल की राखी व्यास, तारा सोनी, हंसा व्यास, आशारानी उपाध्याय, आशा शर्मा, पदमा उपाध्याय, जय सोमानी, पुष्पा मजावदिया, नमिता शुक्ला, नीना निरंजनी वंदना पोरवाल, राधा पोरवाल, अंजु सोनी, ज्योति सोनी, सीमा जोशी, श्रुती परिहार, एवं सनातन धर्म सभा के पदाधिकारी एवं गणमान्यजन सदस्य आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
69 वाँ महारुद्र यज्ञ का आयोजन होगा आरम्भ
सचिव नवनीत सोनी ने बताया कि विश्व कल्यानार्थ एवं धर्ममर्यादा रक्षार्थ, 69 वाँ महारुद्र यज्ञ का आयोजन प.पू. स्वामी श्री शैलेन्द्रानंदजी गिरी महाराज, पं.पू. स्वामी श्री डॉ. नारायण चेतन्य जी ब्रह्मचारी, पं.पू. श्री आत्मानंद जी सरस्वती के सानिध्य में एवं महापौर प्रहलाद पटेल के मुख्य आतिथ्य में त्रिवेणी तट रतलाम की तपोभूमि पर दिनांक 14 दिसंबर को प्रात: 10.30 बजे ध्वजारोहण एवं अग्निप्रवेश कर प्रारम्भ किया जाएगा ।
श्री सनातन धर्म सभा एवं श्री महारूद्र यज्ञ समिति ने समस्त नगर की धर्मप्रेमी जनता से आग्रह है कि आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनावें ।