वरिष्ठ समाजसेवी श्री महेन्द्र गादिया का निधन, नगर में शोक की लहर

रतलाम। प्रसिद्ध समाजसेवी, सेवाभावी, परोपकारी एवं सरल व्यक्तित्व के धनी आरएसएस एवं भारतीय जनता पार्टी नेता एवं रेडक्रॉस सोसाइटी के चेयरमैन रहे श्री महेन्द्र गादिया का शनिवार की रात को अचानक हृदय गति रूकने से निधन हो गया । श्री गादिया की खबर से नगर में शोक की लहर है । सदैव समाजसेवा में सक्रिय कार्य करने वाले श्री गादिया ने कोरोनाकाल में मानव सेवा में सक्रियता से कार्य करते हुए मानवसेवा की एक मिसाल कायम की थी । सरल एवं हंसमुख स्वभाव के धनी श्री महेन्द्र गादिया सदैव सामाजिक कार्य हो या मानवसेवा के कार्य हो वे सदैव तत्पर रहते थे। स्व. गादिया के निधन पर दिवाकर दीप्ति परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धाजंली ।

Play sound