रतलाम। नगर की साहित्यिक संस्था अनुभूति द्वारा नगर के वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं रेडक्रास सोसायटी के पूर्व चेयरमैन श्री महेन्द्र गादिया के दुखद निधन पर अनुभूति परिवार की ओर से संस्था के संरक्षक दिनेश जैन, ठा. रमणसिंह सोलंकी, अध्यक्ष डॉ. मोहन परमार, उपाध्यक्ष हरिशंकर भटनागर, अब्दुल सलाम खोकर, सचिव रामचंद्र गेहलोत (अम्बर), श्रेणिक बाफना, प्रणय जैन, राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा के संभागीय अध्यक्ष मिश्रीलाल सोलंकी, राजेन्द्र सिंह चौहान आदि गणमान्य जनों ने स्व. श्री गादिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।