रतलाम । नगर के 105 ऐसे परिवार जो कि परिवार खाद्यान्न सुरक्षा पात्रता पर्ची की पात्रता रखते हैं उन्हे महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने नगर निगम सभागृह में आयोजित कार्यक्रम में सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास, शहरी गरीबी उपशमन सामाजिक कल्याण प्रकोष्ठ प्रभारी श्री रामु भाई डाबी, शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ समिति प्रभारी श्रीमती अनिता कटारा, पार्षद श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती शबाना, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती कविता चौहान आदि के साथ पात्रता पर्ची प्रदान की। इस अवसर पर सर्वश्री कृष्ण कुमार सोनी, हेमन्त राहौरी, राजेन्द्र चौहान, जलज सांकला, विषाल पितलिया, हार्दिक मेहता सहित हितग्राही उपस्थित थे।