रेल नगर में बिछेगी 250 मीटर पेयजल पाईप लाईन

महापौर व निगम अध्यक्ष ने किया कार्य का भूमि पूजन

रतलाम । वार्ड क्रमांक 5 स्थित रेल नगर में 250 मीटर नवीन पेयजल पाईप लाईन बिछाने के कार्य का भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर श्री पटेल ने बताया कि रेल नगर की गली नम्बर 4, 5 व 6 तथा सर्वोदय नगर के कुछ हिस्से में पेयजल आपूर्ति सही से नहीं हो पाने के कारण 8 लाख की लागत से 210 व 160 एम.एम. की 250 मीटर एचडीईपी पाईप लाईन बिछाये जाने के कार्य का आज भूमि पूजन किया गया है कार्य पुरा होने पर नागरिकों को पर्याप्त दबाव से पेयजल की आपूर्ति हो सकेगी। इस अवसर पर महापौर श्री पटेल ने वार्ड का भ्रमण कर वार्ड की समस्याओं को जाना व समस्याओं के निदान हेतु नागरिकों को आष्वस्त किया।
भूमि पूजन के अवसर पर सर्वश्री अंकित कुशवाहा, भरत सिंह सोलंकी, दिपक सोलंकी, धर्मवीर सिंह, अजय शर्मा, बहादुर सिंह, भवर सिंह नरूका, अजय शर्मा, हरीश तिवारी मुन्ना कुशवाह, सुनिल पाल, चन्द्र किशोर शुक्ला, अम्बालाल, किशोर बडगोत्या, धर्मेन्द्र भाटी, उषा यादव, किशोर बडगोतिया, बाबूलाल मालवीय, राजू भाई टेलर, दीपू भाई, प्रहलाद भैया, कविता बडगोतिया, अवंती बाई, जमुना बाई, लीलाबाई, सुगना बाई, मीराबाई सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।