दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन ने कृषि मंत्री को दिया ज्ञापन

रतलाम। मध्य प्रदेश शासन के कृषि मंत्री श्री कमल जी पटेल के रतलाम आगमन पर अनाज मंडी प्रांगण के बाहर दी ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट एसोसिएशन द्वारा स्वागत कर एक ज्ञापन दिया गया । जिसमें एक ही मंडी लाइसेंस पर प्रदेश की समस्त मंडियों में खरीदी के अधिकार दिए जाने एवं अनाज मंडी प्रांगण में 52 गोदाम धारी व्यापारियों को छत पर निर्माण करने की अनुमति दिलाई जाने की मांग की गई । इस अवसर पर दी ग्रेन एंड सिड्स मर्चेंट्स अध्यक्ष सुरेंद्र चत्तर मंडी व्यापारी युवा संघ अध्यक्ष दिलीप मेहता, पूर्व मंडी व्यापारी प्रतिनिधि मनोज जैन, अभय सेठिया, कांतिलाल चोपडा, वर्धमान बार्डिया, धर्मेंद्र माहेश्वरी, सय्यद मुक्तियार अली, सैय्यद असगर अली, भारत जैन, सुरेश मारु, राजेश धुपिया, संजय जैन, अमित बर्डिया, राजेश राठौड़, संदीप राठौड़, रोहित बर्डिया, देवेंद्र बाफना, राजेंद्र जाट, सुरेश बाहेती आदि व्यापारी भाई उपस्थित थे।