रतलाम। आज मध्य प्रदेश शासन के किसान कल्याण विभाग के कृषि मंत्री कमल पटेल का भाजपा किसान मोर्चा द्वारा अलकापुरी चौराहे पर स्वागत किया गया व किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रामसिंह सिसोदिया के नेतृत्व मे जिले में नीलगाय एवं जंगली सूअर से किसानों के फसलों को नुकसान पहुंचाने से आर्थिक नुकसान की भरपाई हेतु तथा नामली उप मंडी को पूर्ण मंडी का दर्जा देने की मांग की गई । इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष हरिराम शाह,जिला महामंत्री बद्रीलाल चौधरी, कन्हैयालाल पाटीदार, उपाध्यक्ष कमलेश मालवीय, दिनेश जाट,जिला मंत्री अंकुश श्रीवास्तव जिला मंत्री कुशपाल सिंह चौहान, सोशल मीडिया प्रभारी तेज सिंह पवार,सुरेश पाटीदार, मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष विजय पाटीदार, मोहनलाल चौधरी, प्रियश छाजेड़, सुखबीर सिंह चौधरी,कार्यालय मंत्री आशीष पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी राकेश पांचाल द्वारा दी गई।