त्रिवेणी तट पर चल रहे महारुद्र यज्ञ में सम्मिलित हुए कृषि मंत्री श्री पटेल

रतलाम । महारूद्र यज्ञ समिति एवं श्री सनातन धर्म सभा द्वारा त्रिवेणी तट पर आयोजित विश्व कल्याण एवं धर्म मर्यादा रक्षार्थ ६९ वें महारूद्र यज्ञ में आज प्रदेश के कृषि मंत्री श्री कमल पटेल भी सम्मिलित हुए । उन्होंने पूजा-अर्चना कर यज्ञ नारायण की परिक्रमा की । इस अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा, महारुद्र यज्ञ समिति द्वारा मंत्री श्री पटेल का शॉल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। साथ ही सनातन धर्म महिला सभा द्वारा भी मंत्री श्री पटेल का स्वागत सम्मान किया गया । सनातन धर्म सभा ने मंत्री जी से मांग की कि त्रिवेणी मेला क्षेत्र को मेला क्षेत्र घोषित किया जाए ताकी उक्त क्षेत्र में किसी प्रकार का कोई अतिक्रमण ना हों और नागरिकों का धार्मिक क्षेत्र सुरक्षित रहे। इस अवसर पर मंत्री श्री कमल पटेल ने उक्त मांग पर आश्वासन देते हुए कहा कि महारुद्र यज्ञ बड़े पुण्य का कार्य और बड़ी खुशी की बात है कि यह धार्मिक आयोजन विगत ६८ वर्षो से निरंतर आप लोगों की कमर्ठ सेवा से सफलतम आयोजित होता आ रहा है एवं श्री पटेल ने अपनी शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, कन्हैयालाल मौर्य, मुख्य यजमान रचना अशोक सोनी (कन्नौद वाले), नवनीत सोनी, डॉ. राजेन्द्र शर्मा, प्रेम उपाध्याय, गोपाल जवेरी, अनिल झालानी, सुरजमल टांक, सत्यदीप भट्ट, दिलीप पण्डया, चेतन शर्मा, दिनेश उपाध्याय, राखी व्यास, तारा सोनी, हंसा व्यास, आशारानी उपाध्याय, आशा उपाध्याय, आशा शर्मा, पदमा उपाध्याय, वंदना पोरवाल आदि उपस्थित थे।
साथ ही त्रिवेणी तट पर श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित निराश्रितों को भोजन कार्य में दशरथ अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, विष्णु दलाल, दिलीप कडेल, विजय कडेल, शीतल भंसाली, डॉॅ. राजेन्द्र शर्मा एवं वास्लय ग्रुप आदि ने अपनी सेवाएं प्रदान की । निराश्रितों को भोजन का कार्य प्रतिदिन निरंतर जारी रहेगा।