थाना स्टेशन रोड चोकी सालाखेडी द्वारा ट्राली चुराने वाले व खरीदने वाले आरोपी गिरफ्तार व ट्राली जप्त

रतलाम । थाना स्टेशन रोड चोकी सालाखेडी द्वारा ट्राली चुराने वाले व खरीदने वाले आरोपी गिरफ्तार कर ट्राली जप्त की है । प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी कमलसिह पिता सज्जन सिह निवासी ग्राम मांगरोल ने उसकी ट्रेक्टर की ट्राली खेत पर से चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी । घटना पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं थाना प्रभारी श्री किशोर कुमार पाटनवाला थाना प्रभारी स्टेशन रोड़ एवं उनि सतेन्द्र रघुवंशी चौकी प्रभारी सालाखेड़ी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया । दिनांक 19.12.22 को टीम के द्वारा सघन पतारशी कर मुखबीर की सूचना पर ट्राली चुराने वाले राकेश पिता सत्यनारायण सिंगाड़ उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मांगरोल तथा योगेश उर्फ बन्टी पिता नाथुलाल मालवीय उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मांगरोल को गिरफ्तार कर पूछताछ करते उनके द्वारा ट्राली चोरी करना व रावटी के महेन्द्र तथा दीवानसिह को बेच देना बताया । आरोपी महेन्द्र पिता रायसिंह कतीजा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बासिन्द्रा (कुण्डाल), दीवान पिता अंगुरिया भाभर भील उम्र 21 वर्ष निवासी सांई मन्दिर के पास रावटी के कब्जे से चोरी की गई ट्राली को जप्त कर ट्राली को लेकर जाने वाले दीवानसिह के ट्रेक्टर को जप्त किया गया व आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया जिन्हे न्यायालय पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपीगण – (1) राकेश पिता सत्यनारायण सिंगाड़ उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम मांगरोल (2 )योगेश उर्फ बन्टी पिता नाथुलाल मालवीय उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम मांगरोल (3) महेन्द्र पिता रायसिंह कतीजा उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम बासिन्द्रा (कुण्डाल) (4) दीवान पिता अंगुरिया भाभर भील उम्र 21 वर्ष निवासी सांई मन्दिर के पास रावटी
जत्त सामग्री – ट्रेक्टर मय ट्राली के
सराहनीय भूमिका – किशोर कुमार पाटनवाला थाना प्रभारी स्टेशन रोड़, उनि सतेन्द्र रघुवंशी चौकी प्रभारी सालाखेड़ी, सउनि प्रदीप शर्मा, प्र.आर. हेमेन्द्र सिह, प्र.आर. लाखनसिंह यादव, आर. श्याम दयाल राठोड़, आर दीपक मकवाना, सैनिक शोयब खान एवं आर विपुल भावसार सायबर सेल रतलाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Play sound