रतलाम। जैन समाज की आस्था के केंद्र सम्मेद शिखर जी के संदर्भ में लिए गए निर्णय को झारखंड राज्य सरकार द्वारा वापस लिया गया है तथा इसके तीर्थ स्वरूप को यथावत बनाए रखने की मांग जैन समाज की मंजूर कर ली गई है। शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया व्यापार एवं उद्योग प्रकोष्ठ अध्यक्ष विशाल डांगी प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य संजय छाजेड़ महामंत्री मुकेश कोठारी, विकास छाजेड़,पीयूष बाफना कपूर कोठारी मांगीलाल जैन अभिजीत सुराणा प्रकाश मेहता रस्सी वाला ललित चोपड़ा अंकित मावा वाला एडवोकेट सुनील पारेख सुनील डांगी कमलेश मोदी ने सभी समाज जनों को हार्दिक बधाई दी एवं मुख्यमंत्री झारखंड हेमंत सोरेन जी का आभार व्यक्त किया।