इतिहास विभाग का शैक्षणिक भ्रमण

रतलाम । गत दिनों इतिहास विभाग द्वारा एम.ए. तृतीय सैमेस्टर (इतिहास) के विद्यार्थियों ने प्राचार्य व्हाय के मिश्रा के निेर्देशन में एवं विभागाध्यक्ष डॉ. नमिता आर्य के मार्गदर्शन में शैक्षणिक का आयोजन किया गया ।जिसमें विद्यार्थियों को जावरा, सीतामऊ, मंदसौर एक दिवसीय भ्रमण किया गया ।
सर्वप्रथम जावरा के सुप्रसिद्ध हुसैन टैकरी का भ्रमण करते हुए जावरा से सीतामऊ की ओर चलकर महाराजा रघुवीरसिंह के श्री नटनागर शोध संस्थान के दर्शन किए जहां पर अत्यंत बहुमूल्य, दुर्लभ पुस्तकों का अनूठा संकलन है । विदेशी नागरिक भी यहां आकर विज्ञान का अध्ययन करते है ।
सीतामऊ से धर्म राजेश्वर पहुंचे जहां सुंदर मंदिर एवं ५१ बौद्ध गुफाओं का अवलोकन किया जो रॉक आर्ट का अदभुत दृश्य है । लौटते समय मंदसौर में सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन लाभ लिए ।
इस शैक्षणिक यात्रा में इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. नमिता आर्या, डॉ. आकाश ताहिर एवं डॉ्र. सुनील कुमार के मार्गदर्शन में ३५ विद्यार्थी भ्रमण यात्रा में सम्मिलित थे।
उक्त भ्रमण से विद्यार्थियों के ज्ञान में वृद्धि तो हुई ही । साथ ही परस्पर सहयोग, एकता एवं वैचारिक आदान प्रदान को भी प्रोत्साहन मिला ।

Play sound