महापौर श्री पटेल द्वारा न्यू क्लॉथ मार्केट का निरीक्षण

रतलाम । महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने व्यापारियों के आमंत्रण पर न्यू क्लॉथ मार्केट पंहूचकर अतिक्रमण मुहिम के दौरान व्यापारियों द्वारा स्वंय नालियों के उपर से तोड़े गये अतिक्रमण का अवलोकन निगम आयुक्त श्री हिमांषु भट्ट व निगम अधिकारियों के साथ किया।
निरीक्षण के दौरान महापौर माननीय श्री पटेल ने नालियों के उपर से व्यापारियों द्वारा स्वंय तोड़े गये अतिक्रमण की प्रशंसा करते हुए अतिक्रमण मुक्त हुई नालियों की तह तक सफाई करवाये जाने के निर्देश दिये।
इसके अलावा शगुन साड़ी के पास से हटाई गई गुमटी के स्थान पर महिलाओं की सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए महिला सुविधाघर निर्माण के निर्देश संबंधितों को दिये।
इस अवसर पर कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, श्री जी.के. जायसवाल, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, उपयंत्री श्रीमती दीक्षा तिवारी आदि उपस्थित थे।