रतलाम । सहकार भारती जिला कार्यसमिति की बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्सव लालजी भाटी की की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में सहकार भारती के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई । सहकार भारतीय द्वारा अम्बेडकर पार्क भोपाल में 2 जनवरी को होने वाले प्रदेश व्यापी धरने में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर धरने को सफल बनाने की अपील हैै । सहकार भारती जिला अध्यक्ष गोपाल परमार ने प्रत्येक तहसील स्थान अध्यक्ष व महामंत्री से संपर्क कर तहसील स्थान से अधिक से अधिक कार्यकर्ता ले जाने की बात कही । बैठक की अध्यक्षता कर रहे उत्सव लालजी भाटी ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए सरकार द्वारा सहकारिता के चुनाव की बार-बार मांग करने पर भी सरकार द्वारा चुनाव नहीं कराने पर में आक्रोश व्यक्त किया । इस मौके पर पैक्स प्रमुख सूर्यकांत उपाध्याय ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा सोसाइटी अन्य जगह पर प्रशासक नियुक्त कर सहकारिता क्षेत्र में काम करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ खिलवाड़ कर रही है । भोपाल में 2 जनवरी को होने वाले धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक कार्यकर्ता पहुंचकर अपना विरोध दर्ज करें । बैठक में उपस्थित सकार भारती उपाध्यक्ष मोड़ी राम सोलंकी, कोषाध्यक्ष हरीश जी शर्मा, भंडार प्रमुख पवन शर्मा, जगदीश हरिया, चेरूलाल बंजारा, जमन मुरारी, सुनील पोरवाल, वरिष्ठ नेत्री उमा भारद्वाज, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दीपाली बुचके, महिला प्रमुख अर्चना अग्रवाल महिला समिति प्रमुख प्रतिमा कौशिक, सरोज गुप्ता, चेतना मेहता आदि पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी देवेन्द्र भार्गव ने दी ।