गौ माता की रक्षा के लिए राष्ट्र संत का आव्हान

जावरा । जब ग्राम पंचायत नगर पालिका कचरा और गंदगी उठाने के लिए करोड़ों का खर्च और और कर्मचारी लगा सकती है तो फिर हमारे परम उपकारी गौ माता आदि के लिए क्यों नहीं कर सकती है । उक्त विचार राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश ने धर्म सभा को संबोधित करते कहा कि गुलामी राज में भी हर ग्राम स्तर पर कांजी हाउस हुआ करता था आज काजी हाउसके दर्शन दुर्लभ हो रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि हर गांव में भारी संख्या में पशुधन रोड ऊपर आकर के स्वच्छता अभियान का जनाजा निकाल रहे हैं पर्यावरण बुरी तरह प्रभावित हो रहा है रोगों के शिकार हो रहे हैं ।
मुनि कमलेश ने कहा कि आए दिन पशुओं का भी एक्सीडेंट हो रहा है साथ में इंसानों के साथ भी दुर्घटना हो रही है इनके सुरक्षा की जिम्मेदारी से ग्राम पंचायत नगर पालिका इनकी हत्या से बच नहीं सकती। राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा कि ग्राम पंचायत और नगरपालिका की नैतिक जिम्मेदारी है रोड पर एक भी पशु नजर ना आए ।
अखिल भारतीय जैन दिवाकर विचार मंच नई दिल्ली केंद्र और राज्य सरकारों पर दबाव डालने पर भी न्याय न मिलने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाएगा।
उक्त विचार श्री शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जैन मंदिर ऊपर उपाश्रय पर प्रवचन सभा के दौरान कहै । जावरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष श्री सुशील कोचट्टा ने शहर में शीघ्र कांजी हाउसप्रारंभ करने एवं कामधेनु सर्कल का आश्वासन दिया गौतम मुनि जी ने विचार व्यक्त किए । मध्य प्रदेश भाजपा कार्यकारिणी के सदस्य कानसिंह चौहान, पार्षद शिवेंद्र माथुर, सर्वधर्म गोशाला के राजेश कियावत, गौ संवर्धन हेतु मुनि कमलेश से विचार विमर्श किया । मनोहरलाल चपडोद, सुरेश मेहता, शैतानमल दुग्गड़, नेमीचंद जैन, वीरेंद्र रांका, पुखराज भंडारी ने राष्ट्र संत का अभिनंदन किया । दिवाकर मंच के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अभय सुराणा ने संचालन किया।

Play sound