ठंड से बचान हेतु 26 बेघर बेसहारा बेघर लोगो को रैन बसेरो में पंहूचाया

रतलाम । बेघर बेसहारा लोगो को ठंड से बचाने हेतु निगम आयुक्त श्री हिमांशु भट्ट ने नगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण गत रात्रि को कर 26 व्यक्तियों को रैन बसेरो में पंहूचाया।
निगम आयुक्त श्री भट्ट ने कॉलेज रोड, अजंता पैलेस रोड, दो बत्ती व लोकेन्द्र भवन रोड का निरीक्षण किया जहां सोते पाये गये कुल 26 लोगो को ठंड से आने वाली परेशानियों की समझाईश देकर 20 व्यक्तियों को निगम के वाहन से डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी बस स्टैण्ड के उपर वाले हॉल व 6 व्यक्तियों को अन्य रैन बसेरो में पंहूचाया गया।
बेसरा बेघरा लोगो को रैन बसेरो में पंहूचाने की कार्यवाही निगम आयुक्त श्री भट्ट के निर्देशन में स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी श्री विनय सिंह चौहान आदि आदि के द्वारा की गई।

Play sound