जो समय के महत्व को नहीं जानता वह ज्ञानी होकर भी नादान और अज्ञानी है – राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश

रिंगनोद (पारसनाथ जैन मंदिर 1 जनवरी 2023) 100 करोड़ चले जाए तो वापस कमा सकते हैं लेकिन एक पल बीत जाए 200 करोड़ देख कभी वापस प्राप्त नहीं किया जा सकता। उक्त विचार राष्ट्रसंत कमलमुनि कमलेश ने संबोधित करते कहा कि जो समय के महत्व को नहीं जानता वह ज्ञानी होकर भी नादान और अज्ञानी है । उन्होंने कहा कि आलस्य और प्रमाद साक्षात मृत्यु है सबसे खतरनाक शत्रु है एक पल में प्रलय हो सकता है आज का कामअभी कर लेता है वही धार्मिक ।
मुनि कमलेश ने कहा कि लक्ष्य के प्रति संकल्पित नहीं होता उसके लिए प्रयास नहीं करता उसका जीवन पशु से भी गया बीता है । राष्ट्रसंत ने स्पष्ट कहा की जोसमय को निंदा विकथा आरोप-प्रत्यारोप पर आलोचना में बर्बाद करता है सोने के पात्र में कच्चे भरने जैसा कर रहा है पाप का संचय कर रहा है । जैन संत ने बताया कि साधना और परमार्थ में निस्वार्थ भाव से बिताया गया समय ही सार्थक और सच्चा साथी है ।
दीक्षार्थी बहन दिशा तिलानी कि 27 जनवरी 2023 को रिंगनोद में दीक्षा होने जा रही है उसका अभिनंदन समारोह किया गया सकल जैन समाज की ओर से राष्ट्रीय संत कमलमुनि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया मूर्तिपूजक महा सती सौम्य वंदना श्री जी ने मुनि कमलेश से मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया दीक्षा में पधारने की विनंती की भारी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े शरद वोरा दिनेश डूंगरवाल विनोद श्रीमाल विनय श्रीमाल अभय श्री माल अतिथियों का स्वागत किया 1000 सदस्य ?10 प्रतिदिन गोदान के बनाने का संकल्प लिया।
शेरपुर ग्राम पंचायत ने मुनि कमलेश के चरणों में नव वर्ष के उपलक्ष में श्री राम गुरु कमल गौशाला हेतु जमीन अर्पित की दिवाकर मंच के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रकांत ओस्तवाल जावरा ने रू.51000 श्री राम गुरुकमल गौशाला हेतु प्रदान किए 2 जनवरी को प्रात: 9.00 बजे कलारिया में प्रवचन होंगे 3 और 4 जनवरी ढोढर जैन दिवाकर भवन में प्रवचन होंगे 4 और 5 जनवरी नगर पधारने की संभावना है । दिवाकर मंच के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष आशीष चोर्डिया महामंत्री मनीष भटेवरा प्रतिनिधिमंडल ने दर्शन का लाभ लिया।

Play sound